Monday, October 26, 2015

रिफिल लेते समय रखें ख्याल कही आपका गैस सिलेंडर फटने वाला तो नहीं।

Doston Ish post ko jarur padhy...
L.P.G.गैस सिलेण्डर की भी "एक्सपायरी डेट" होती है।
एक्सपायरी डेट निकलने के बाद गैस सिलेण्डर को इस्तेमाल करना बम की तरह खरतनाक हो सकता है। आमतौर पर गैस सिलेण्डर की रिफील लेते समय उपभोक्ताओं का ध्यान इसके वजन और सील पर ही होता है।
उन्हें सिलेण्डर की एक्सपायरी डेट की जानकारी ही नहीं होती।
इसी का फायदा एलपीजी की आपूर्ति करने वाली कंपनियां उठाती हैं और धड़ल्ले से एक्पायरी डेट वाले सिलेण्डर रिफील कर हमारे घरों तक पहुंचाती हैं।
यहीं कारण है कि गैस सिलेण्डरों से हादसे होते हैं।
~कैसे पता करें एक्सपायरी डेट~
सिलेण्डर के उपरी भाग पर उसे पकड़ने के लिए गोल रिंग होती है और इसके नीचे तीन पट्टियों में से एक पर काले रंग से सिलेण्डर की एक्सपायरी डेट अंकित होती है। इसके तहत अंग्रेजी में A, B, C तथा D अक्षर अंकित होते है तथा साथ में दो अंक लिखे होते हैं।
A अक्षर साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च),
B साल की दूसरी तिमाही (अप्रेल से जून),
C साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितम्बर)
तथा
D साल की चौथी तिमाही अर्थात अक्टूबर से दिसंबर को दर्शाते हैं।
इसके बाद लिखे हुए दो अंक एक्सपायरी वर्ष को संकेत करते हैं।
यानि यदि सिलेण्डर पर A 11 लिखा हुआ हो तो सिलेण्डर
की एक्सपायरी मार्च 2011 है। इस सिलेण्डर का "मार्च 2011" के बाद उपयोग करना खतरनाक होता है।
इस प्रकार के सिलेण्डर बम की तरह कभी भी फट सकते हैं।
ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे इस प्रकार के
एक्सपायर सिलेण्डरों को लेने से मना कर दें तथा आपूर्तिकर्त्ता एजेंसी को इस बारे में सूचित करें !
(एक्शन फॉर सोशल एन्ड ह्यूमन एडवांसमेंट द्वारा जनहित में जारी)
Note : कृप्या घरेलू सुरक्षा के मद्देनजर इस पोस्ट को अधिक-अधिक शेयर करे !

हकीम दानिश

Saturday, August 22, 2015

प्‍याज के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने से ये होते है फायदे


रात को सोने से पहले मोजे में प्‍याज का एक टुकड़ा रखने से कई फायदे मिलते हैं। यह तो कई लोग जानते हैं कि प्‍याज और लहसुन वायु को शुद्ध करते हैं पर यह काफी कम ही लोग जानते हैं कि जब इन्‍हें शरीर पर लगाया जाता है तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का भी नाश करते हैं। मोजे में प्याज रख कर सोने से अंगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। यह बात मेडिकली भी कही गई है कि प्‍याज में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड खून की धमनियों में घुस कर खून को शुद्ध बनाता है।

यह भी पढ़े- जरूर खाए कच्चा प्याज, होंगे ये बड़े फायदे

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि, हमारे पांव काफी शक्‍तीशाली हैं और इनकी आपके शरीर में आंतरिक अंगों तक सीधे पहुंच होती है। पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका अंत (लगभग 7,000) होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्‍न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्‍तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं, लेकिन ये अक्‍सर जूते-चप्‍पल पहनने की वजह से निष्‍क्रिय हो जाते हैं। तभी सलाह दी जाती है कि हम सभी को कुछ घंटों के लिये नंगे पैर टहलना चाहिये।

प्‍याज को मोजे़ में रखने के लिये एक जैविक प्याज लें, जिससे कि वह पेस्‍टीसाइड और अन्‍य कैमिकल से मुक्‍त हो। फिर इसकी दो स्‍लाइस काट कर दोनों मोज़ों में रख कर सो जाइये। प्‍याज की स्‍लाइस पांव को पूरी तरह से छूनी चाहिये। अब आइये जानते हैं प्‍याज के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने के सेहतमंद फायदे...

1. बैक्टीरिया और रोगाणु का नाश करे प्‍याज में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो शरीर पर रड़ने से बैक्‍टीरिया और रोगाणुओं का नाश करता है।

2. खून को शुद्ध करे जब त्‍वचा दृारा प्‍याज से मौजूदा फास्‍फोरिक एसिड सोख लिया जाता है तो, खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है।

3. हवा शुद्ध करे जब आप सोएंगे तब यह तेज गंध वाली प्‍याज का टुकड़ा कमरे में हवा को शुद्ध करने में मदद करेगा। इससे पैरों की गंध दूर होगी तथा कैमिकल और टॉक्‍सिन्‍स दूर होंगे।

4. दिल के रोग से छुटकारा जब प्‍याज के टुकडे को पांव के बीच में रख कर सोया जाता है, तब यह हृदय को स्‍वस्‍थ बनाता है।

5. पेट संक्रमण जब प्‍याज के टुकडे को पैरों के बीच में रखते हैं तब पेट के संक्रमण से छुटकारा मिलता है। साथ ही किडनी समस्‍या में भी मदद मिलती है।

6. छोटी आंत और मूत्राशय की समस्याओं से छुटकारा अगर आप छोटी आंत या मूत्राशय की समस्‍या से पीडित हैं, तो प्‍याज के टुकडे़ को आपको इन समस्‍याओं से निजात दिला सकते हैं।

7. पैरों की बदबू अगर पैरों से बदबू आती हो तो, ढेर सारी प्‍याज की स्‍लाइस काटें और उसे मोजे में भर कर पहन लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

8. सर्दी, जुखाम और बुखार से राहत अगर आपको लगता है कि आपको बुखार चढ़ रहा है तो, माजे में प्‍याज की स्‍लाइस डाल कर सो जाएं।